Kaimur News : आज से सभी थानों पर शस्त्रों का होगा भौतिक सत्यापन

जिले में निर्धारित तिथि तक अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करने वाले लोगों को जिला प्रशासन ने एक और मौका दिया गया है.

भभुआ नगर. जिले में निर्धारित तिथि तक अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करने वाले लोगों को जिला प्रशासन ने एक और मौका दिया गया है. शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले शस्त्रधारी 18 से 28 जून तक थाने पर जाकर अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करा सकते हैं. जिला प्रशासन द्वारा एक मौका और दिये जाने के बाद भी अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले अनुज्ञप्ति धारियों का लाइसेंस रद्द हो जायेगा. इधर, शस्त्रधारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए जिला दंडाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश में कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर जिले के सभी अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए आदेश जारी किया गया था. जारी आदेश के तहत प्रथम चरण में 13 से 20 मई व दूसरे चरण के तहत 26 से 29 मई तक तिथि निर्धारित की गयी थी. इधर, शस्त्रों का भौतिक सत्यापन के बाद थाने द्वारा दिये गये प्रतिवेदन की समीक्षा की गयी. समीक्षा के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अभी भी अनुज्ञप्तिधारियों के शस्त्रों के सत्यापन का आंकड़ा काफी कम है. इसलिए, जिनके शस्त्रों का भौतिक सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है ऐसे शास्त्रधारी 18 से 28 जून तक 10 से पांच बजे तक अपने थाने पर जाकर शस्त्रों का भौतिक का सत्यापन करना सुनिश्चित करें. जिला दंडाधिकारी ने सभी थानाध्यक्ष व संबंधित पदाधिकारी को आदेश दिया है कि 30 जून तक भौतिक सत्यापन नहीं कराने वाले शास्त्रधारियों की सूची अचूक रूप से विहित प्रपत्र के माध्यम से जिला सामान्य शाखा को उपलब्ध करते हुए उसकी एक प्रति मेरे कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. साथ ही कहा है कि निर्धारित समय तक अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन नहीं करने वाले शस्त्रधारकों के शस्त्रों का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >