ई रिक्शा पर महिलाओं का पर्स उड़ाने में रंगे हाथ धरायी शातिर महिला चोर

इ-रिक्शे में बैठी महिलाओं का पर्स उड़ाते रंगेहाथों धरायी महिला चोर

इ-रिक्शे में बैठी महिलाओं का पर्स उड़ाते रंगेहाथों धरायी महिला चोर एकता चौक की घटना, लोगों ने महिला चोर को किया पुलिस के हवाले प्रतिनिधि, भभुआ सदर. शहर के एकता चौक पर इ-रिक्शा सवार महिलाओं का पर्स उड़ाने की फिराक में रही एक शातिर महिला चोर को दो महिलाओं ने रंगेहाथों पकड़ लिया. इस दौरान इ-रिक्शा सवार महिलाओं के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गयी. इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना भभुआ नगर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस महिला चोर व इ-रिक्शा सवार दोनों महिलाओं को थाने लेते आयी. महिला चोर रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी बनारसी की पत्नी संगीता कुमारी बतायी जाती है. इस घटना के संबंध में पता चला है कि यूपी के चंदौली निवासी स्व कमलेश कुमार की पत्नी कंचन कुंवर इलाज के लिए भभुआ में रहने वाले अपने भाई के घर जाने के लिए निकली थी, तो भगवानपुर थाना क्षेत्र के रमावतपुर गांव निवासी मनीष कुमार की पत्नी मुन्नी देवी बच्चे के साथ अपने मायके कुदरा थाना क्षेत्र के देवराढ़ गांव जाने के लिए एकता चौक पर इ-रिक्शा में बैठी हुई थी. महिलाओं के अनुसार, इसी दौरान शातिर महिला अपने बच्चे के साथ इ-रिक्शा पर आकर बैठ गयी. थोड़ी देर बाद ही शातिर महिला उनके बैग में रखे रुपये व छोटे पर्स को चालाकी से निकाल लिये, लेकिन चंदौली निवासी महिला ने उसे पर्स निकालते देख लिया. इसके बाद वह महिला को पकड़कर शोर मचाने लगी. इतने में अति व्यस्त एकता चौक पर महिलाओं का शोर सुन काफी संख्या में लोग जुट आये. तलाशी के दौरान शातिर महिला के पास से पर्स व रुपये बरामद कर लिया गया. इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस रंगेहाथों धरायी महिला चोर को थाने ले आयी. उसने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उसने महिलाओं के रुपये व पर्स उड़ाये थे. नगर थाने की पुलिस शातिर महिला चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस मामले में महिला कंचन कुंवर ने आवेदन भी दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >