कैमूर: भगवानपुर CHC में परिवार नियोजन मेले का शुभारंभ, BDO ने जागरूकता बढ़ाने पर दिया जोर

कैमूर के भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन मेले का आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने और परिवार नियोजन के महत्व पर जोर दिया. स्वास्थ्यकर्मियों को घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए.

Bhagwanpur Family Planning Camp Kaimur : कैमूर में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भगवानपुर में परिवार नियोजन मेले का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अंकिता शेखर ने फीता काटकर किया. इस दौरान परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने और सरकारी सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया.

Kaimur News : परिवार नियोजन को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ अंकिता शेखर ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की सफलता के लिए सामुदायिक जागरूकता बेहद आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आम लोगों को परिवार नियोजन के महत्व और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें.

स्वास्थ्यकर्मियों को घर-घर पहुंचाने का निर्देश

बीडीओ ने स्वास्थ्यकर्मियों से परिवार नियोजन का संदेश गांवों, मुहल्लों और घर-घर तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ने से लोग परिवार नियोजन अपनाने के लिए प्रेरित होंगे और जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का उद्देश्य सफल होगा.

बंध्याकरण के लिए हुआ पंजीकरण

परिवार नियोजन मेले के दौरान बंध्याकरण कराने वाले लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया. इसके साथ ही इच्छुक लाभार्थियों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधन भी उपलब्ध कराए गए, ताकि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार सुरक्षित विकल्प अपना सकें.

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंजर हुसैन, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक तारकेश्वर उपाध्याय, बीसीएम शिवानंद पांडेय, प्रखंड लेखा प्रबंधक पीयूष कुमार तिवारी, आरआई नोडल पदाधिकारी अंकित कुमार, काउंसलर रवि कुमार, जीएनएम, एएनएम सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pankaj singh

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >