भगवानपुर. शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड 04 पर परिवार नियोजन चौपाल का आयोजन किया गया, इसके तहत योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी गयी. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम व आशा कार्यकर्ता ने फैमिली प्लानिंग के महत्व को बताते हुए समुदाय के लोगों को जागरूक किया गया. चौपाल में पीरामल फाउंडेशन की फेलो पारुल नवचेतना ने योग्य दंपती से शादी के तुरंत बाद ही परिवार की योजना बनाने तथा अपनी योजना पर अमल करने की सलाह दी. उन्होंने परिवार नियोजन के महत्व व आर्थिक-सामाजिक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की, साथ ही परिवार नियोजन के अस्थायी व स्थायी साधन के विकल्पों के बारे में बताया गया. इस दौरान बैठक में भाग लेने वाली महिलाएं व अन्य लाभार्थी ने यह बताया कि बैठक में भाग लेकर परिवार की संरचना व योजना के बारे में काफी उपयोगी जानकारी प्राप्त किये तथा इससे अन्य लोगों को भी वे अवगत करायेंगी. बैठक में काउंसलर रवि कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम में उपलब्ध परिवार नियोजन कार्यक्रम की सुविधाओं व प्रोत्साहन राशि आदि की जानकारी दी तथा पुरुष नसबंदी को लेकर सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने व इसे अपनाने के लिए योग्य दंपती को आगे बढ़कर पहल करने की बात कही. इस क्रम में नव दंपती व उनकी सास के साथ संयुक्त परामर्श सहित छोटा परिवार, सुखी परिवार की परिकल्पना साकार करने के लिये सामुदायिक सहयोग पर बल दिया गया. मौके पर बैठक में बीसीएम शिवानंद पांडेय, आशा कार्यकर्ता ललिता देवी, कुंती देवी, प्रेम देवी, खेदनी कुंवर, सेविका सुनीता पांडेय आदि अन्य कई लोग शामिल रहे.
आंगनबाड़ी केंद्र पर परिवार नियोजन चौपाल का आयोजन
शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड 04 पर परिवार नियोजन चौपाल का आयोजन किया गया
