अधौरा में इ-केवाइसी व फार्मर रजिस्ट्रेशन की रफ्तार सुस्त

प्रखंड कार्यालय के सटे किसान कार्यालय में इ-केवाईसी व फार्मर रजिस्ट्रेशन का काम काफी धीमी गति से चल रहा है.

नेटवर्क व जमाबंदी की समस्या से किसान परेशान अधौरा. प्रखंड कार्यालय के सटे किसान कार्यालय में इ-केवाईसी व फार्मर रजिस्ट्रेशन का काम काफी धीमी गति से चल रहा है. कैंप के माध्यम से किसानों का एफआर किया जा रहा है, लेकिन नेटवर्क समस्या सहित प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर किसानों की जमीन स्वयं के नाम जमाबंदी नहीं होने व दादा-परदादा के नाम पर होने से फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रभावित हो रहा है. इस कारण बहुत से किसान अपना किसान आइडी बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे हैं. प्रखंड क्षेत्र के दूरदराज से लोग कैंप पर आते हैं, लेकिन आधार कार्ड व रसीद में नाम गलत होने के कारण किसान वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं. सबसे अधिक समस्या नेटवर्क की है, वहीं जमाबंदी में स्वयं का नाम नहीं होना या नाम में त्रुटि पाये जाने पर फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है. कैंप में मौके पर कृषि समन्वयक मो मोजसम, तकनीकी प्रबंधक अमित कुमार, गुप्ता, किसान सलाहकार सुनील कुमार यादव, बगेदन सिंह, राणा प्रताप सिंह, अवधेश कुमार, सर्वे अमीन आनंद कुमार शर्मा, रत्नेश, राजीव, विवेक, अरविंद, विनीत मौर्य, सुभाष, विनय, विक्की, विक्रम सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >