नारायण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के प्राचार्य बने डॉ पुनीत, लोगों ने दी बधाई

रामगढ़ प्रखंड के शहूका गांव निवासी व प्रख्यात त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ पुनीत सिंह को नारायण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का प्राचार्य नियुक्त किये जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है.

बधाइयों का तांता, बेहतर स्वास्थ्य सेवा की उम्मीद और मजबूत मोहनिया शहर. रामगढ़ प्रखंड के शहूका गांव निवासी व प्रख्यात त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ पुनीत सिंह को नारायण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का प्राचार्य नियुक्त किये जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है. उनके प्राचार्य बनने की खबर मिलते ही मोहनिया स्थित उनके अस्पताल पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. लोगों ने फूल-माला के साथ पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस उपलब्धि को पूरे जिले के लिए गौरव का विषय बताया. डॉ पुनीत सिंह के प्राचार्य बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा की उम्मीद और अधिक हो गयी है. पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ पुनीत सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करेंगे, ताकि नारायण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके. उन्होंने बताया कि यह अस्पताल पिछले 15 वर्षों से लगातार स्वास्थ्य सेवा प्रदान कर रहा है और वे स्वयं लंबे समय से स्किन विभाग के हेड ऑफ डिपार्टमेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. गौरतलब है कि नारायण मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल गया व वाराणसी के बीच स्थित एकमात्र मेडिकल कॉलेज है, जहां प्रतिदिन हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. डॉ पुनीत सिंह मेडिकल क्षेत्र में कई वर्षों से जिले के लोगों की सेवा करते आ रहे हैं. उनके प्राचार्य बनाये जाने पर नंद कुमार सिंह, अवधेश कुशवाहा, बलिस्टर यादव, पुसौली बाजार निवासी ददन सिंह, रोहन सिंह, रवि पासवान, प्रमोद केशरी सहित जिले के कई गणमान्य लोग उनके क्लिनिक पर पहुंचे और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >