देवैथा ने कमसार इलेवन मनिया को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में देवैथा फुटबॉल क्लब ने कमसार इलेवन मनिया को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है

नुआंव. टेन प्लस टू खेल मैदान पर न्यू स्पोर्टिंग फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में देवैथा फुटबॉल क्लब ने कमसार इलेवन मनिया को 2-1 से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है. 45-45 मिनट के खेले गये मैच के पहले हाफ के 10वें मिनट में देवैथा टीम के जर्सी नंबर पांच के खिलाड़ी सदाकत खान ने पहला गोल दागते हुए एक गोल से बढ़त बनायी, जिसे दूसरे हाफ के 15 वें मिनट में मनिया टीम के जर्सी नंबर छह के खिलाड़ी कादिर खान ने शानदार गोल करते हुए मैच बराबरी पर ला दिया. लेकिन, एक बार फिर देवैथा टीम के जर्सी नंबर दस के खिलाड़ी इफ्तेखार खान ने बेहतरीन गोल करते हुए टीम को फाइनल में पहुंचा दिया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच 26 जनवरी को खेला जायेगा. इस दौरान खेल का उद्घाटन समाजसेवी विनायक जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. रेफरी की कमान शाहरुख कुरेशी के जिम्मे रही, लाइंसमैन विकास पासवान, अंकित सिंह रहे, जबकि मैच का आंखों देखा हाल घनश्याम गोस्वामी द्वारा अपने अनोखे अंदाज में दर्शकों को सुनाया गया. स्कोर बोर्ड पर मोहन गुप्ता उर्फ मिंटू रहे. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष श्याम श्रीवास्तव, सचिव पेंटर जायसवाल, कोषाध्यक्ष आफताब आलम, संदीप रावत, तलहा अंसारी, तंजीम अंसारी,तुफैल अंसारी रवि यादव की अहम भूमिका रही. मौके पर जदयू नेता तंजीम अख्तर, साहेब अंसारी, अशरफ हाजी, गुड्डू यादव, रंजीत यादव, अजय जायसवाल, मुकेश जायसवाल, मुश्ताक अंसारी सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >