खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

बीपीएस पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

बीपीएस पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, बच्चों ने जीते मेडल कर्मनाशा. यूपी-बिहार बॉर्डर पर नौबतपुर स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोहपूर्वक संपन्न हो गया. खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. साथ ही कई खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर मेडल भी प्राप्त किये. खेलकूद समापन समारोह का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर रुचिर सिंह ने किया. इसके बाद प्रतियोगिता आरंभ हुई. म्यूजिकल चेयर में कक्षा यूकेजी से आर्यन चौधरी ने प्रथम, देवराज ने द्वितीय व आराध्या त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. स्पून रेस में कक्षा पांच से आस्था सिंह ने प्रथम, वर्तिका केसरी ने द्वितीय व युवी केवट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा तीन से ऋषिका यादव प्रथम, आलिया खान द्वितीय व शगुन गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं. ऊंची कूद में कक्षा 11 के अनुराग सिंह यादव ने प्रथम, कक्षा 10 के पीयूष राय ने द्वितीय व कक्षा 11 के विनय यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. शॉट पुट में कक्षा नौ की सौम्या श्री ने प्रथम व कक्षा नौ की ही सोफिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. बालक वर्ग में कक्षा नौ के कृष्ण सिंह ने प्रथम, विवेक यादव ने द्वितीय व कक्षा आठ के हेमंत राज कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा छह की स्पून रेस में प्रकृति गुप्ता प्रथम, काली मिश्रा द्वितीय व रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. बॉल कलेक्शन गेम में यूकेजी से देवराज कुमार प्रथम, आदर्श यादव द्वितीय व अभय यादव तृतीय स्थान पर रहे. शॉट पुट में कक्षा 11 की चाहत पांडे ने प्रथम, दीपशिखा सिंह ने द्वितीय व सौम्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा सात से शॉट पुट में विवेक यादव प्रथम, राजवीर सिंह द्वितीय व रघुवीर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा विद्यालय में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, शॉट पुट, हाई जंप सहित कई खेलों का आयोजन भी कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ. खेलकूद संबंधी तैयारी, साज-सज्जा व समस्त कार्यों का दायित्व कोऑर्डिनेटर श्रीमती दीपमाला ने सफलतापूर्वक निभाया. खेलकूद का संचालन तनुजा राय ने किया. खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रुचिर सिंह ने कहा कि खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. विद्यालय के बच्चों ने खेलकूद में जो प्रतिभा दिखायी है, उससे प्रतीत होता है कि भविष्य में वे राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनायेंगे. विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर पीके सिंह ने कहा कि विद्यालय के बच्चों में अपार संभावनाएं हैं. शिक्षा के साथ खेल में उनकी सक्रिय भागीदारी उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है. मैनेजर अमित दुबे ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में एकता की भावना उत्पन्न होती है व उनका मानसिक विकास भी होता है. खेलकूद समारोह में खेल शिक्षक सुशील कुमार व केएन सिंह ने कुशलतापूर्वक सभी खेलों को संपन्न करवाया. इस अवसर पर शिक्षिका धीरज सिंह, सरोज मौर्य, राणा मुखर्जी, अमित कुमार, आशीष कुमार, सूरज पासवान, राहुल सिंह, प्रियंका सिंह, राहत, जूबी, शाहिद सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >