नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर विधायक आवास पर जश्न

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के चयन की घोषणा के बाद जिले में उत्साह का माहौल है.

देखा गया लाइव प्रसारण, मिठाइयां बांटकर कार्यकर्ताओं ने जतायी खुशी भभुआ शहर. भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के चयन की घोषणा के बाद जिले में उत्साह का माहौल है. इसी क्रम में विधायक भरत बिंद के आवास पर इस ऐतिहासिक क्षण का लाइव प्रसारण देखा गया. जैसे ही नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की औपचारिक घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया. विधायक भरत बिंद के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जतायी. नेताओं ने कहा कि नितिन नवीन एक ऊर्जावान, कर्मठ व संगठनात्मक अनुभव से परिपूर्ण नेता हैं. उनके नेतृत्व में पार्टी नयी ऊंचाइयों को छुएगी और जनहित के मुद्दों को और प्रभावी ढंग से उठाया जायेगा. इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन के चयन को पार्टी के लिए शुभ संकेत बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा का जनाधार और अधिक व्यापक होगा. साथ ही सभी ने एकजुट होकर संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रभान पटेल, पंकज कुमार, संतोष खरवार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >