पेशाब करने के बहाने एससी-एसटी थाना परिसर से अभियुक्त फरार

पुलिस बल के सहयोग से पकड़ गया था

भभुआ सदर.

शहर के एससी-एसटी थाना परिसर से बुधवार को एक कांड का नामजद अभियुक्त पेशाब करने के बहाने पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. फरार अभियुक्त की पहचान अधौरा थाना क्षेत्र के गड़के गांव निवासी राजकुमार पासवान के 22 वर्षीय बेटे सुनील पासवान के रूप में की गयी है. अधौरा थाने में पदस्थापित एएसआइ संजय कुमार मिश्रा ने भभुआ सदर थाने से भागे अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया है. उन्होंने बताया कि वह अधौरा थाना कांड संख्या 48/25 का अनुसंधानकर्ता है. बुधवार को एससी-एसटी थाना अध्यक्ष द्वारा सूचित किया गया कि इस कांड के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त सुनील पासवान, पिता राजकुमार पासवान साकिन गड़के अधौरा अपने विरोधी के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए थाने पर आया हुआ है. इसके सूचना पर तत्काल ही एससी-एसटी थाना पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. इस दौरान एससी-एसटी थाना परिसर में अभियुक्त के परिजनों के अलावा अन्य लोगों की काफी भीड़ थी. इसी बीच पकड़ा गया अभियुक्त पेशाब करने का बहाना बनाते हुए भाग निकला. इस बीच चकमा देकर फरार हुए अभियुक्त की काफी खोजबीन की गयी. लेकिन भागे अभियुक्त का पता नहीं चला. इस मामले में थाना अध्यक्ष मुकेश ने एफआइआर दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >