रखरखाव के अभाव में भभुआ रोड स्टेशन पर लगी दोनों एटीवीएम मशीन बंद

गया-डीडीयू मंडल स्थित भभुआ रोड स्टेशन पर रेलवे द्वारा लगायी गयी दोनों एटीवीएम मशीन खराब पड़ी है

मोहनिया शहर. गया-डीडीयू मंडल स्थित भभुआ रोड स्टेशन पर रेलवे द्वारा लगायी गयी दोनों एटीवीएम मशीन खराब पड़ी है, जिसके कारण रेल यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. भले ही सरकार द्वारा डिजिटल लेन देन बढ़ावा देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा हैं. इसके तहत रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट के लिए दो एटीवीएम मशीन लगायी गयी. इससे ऑनलाइन ट्रेजेक्शन कर ऑनलाइन टिकट लेते थे. लेकिन पिछले कई माह से दोनों एटीवीएम मशीन खराब पड़ी है, जिसके कारण अब यात्री ट्रेन के टिकट के लिए काउंटर का सहारा ले रहे हैं. गौरतलब है कि भभुआ रोड स्टेशन पर करीब 84 जोड़ी मेल एक्सप्रेस व पेसेंजर ट्रेन का अप और डाउन ट्रेन का ठहराव होता हैं. यहा प्रतिदिन हजारों यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन सुविधा के नाम पर आज भी कुछ नहीं हैं. यहां यात्री के लिए लगी एटीवीएम मशीन रखरखाव के अभाव में बंद हो गयी हैं, जो स्टेशन की शोभा बढ़ा रही हैं .दोनों मशीन पर काफी मात्र में धूल जमी हैं. स्टेशन के टिकट काउंटर के पास ही मशीन लगायी गयी हैं, जहां सुविधा के अनुसार लोग ऑनलाइन टिकट लेते थे, लेकिन अब खराब होने के बाद लंबी लाइन में लग टिकट लेने को मजबूर हैं. #दिसंबर 2023 में लगायी गयी थी एटीवीएम मशीन# गया-डीडीयू मंडल के भभुआ रोड स्टेशन पर दिसंबर 2023 में दो एटीवीएम मशीन लगायी गयी थी. डीडीयू मंडल में यात्री परामर्शी समिति की बैठक के दौरान एटीवीएम मशीन भभुआ रोड स्टेशन पर लगाने का निर्णय लिया गया था. इसके आलोक में स्टेशन के टिकट काउंटर की बगल में ही दो एटीवीएम मशीन लगायी गयी हैं, ताकि टिकट लेने के लिया यात्री लाइन में लगने से बचते हुए मशीन से टिकट निकाल सके और परेशानी से बच सके. इस मशीन से प्लेटफाॅर्म टिकट के साथ रेल यात्री टिकट काउंटर पर बिना लाइन में लगे अनारक्षित टिकट खरीद सकते हैं. लेकिन कई माह से खराब होने के कारण यात्री परेशान हैं. #मशीन से कैसे मिलता हैं टिकट# ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन रेलवे स्टेशन पर खड़ी टिकट काटने वाली मशीन होती है. इसे कोई भी पैसेंजर्स डिजिटल भुगतान के माध्यम से ट्रेन का टिकट आसानी से खरीद सकते हैं.ए टीवीएम मशीन टिकट के लिए लाइन नहीं लगानी होती हैं. टिकट लेने के लिए यात्रियों को कहां से कहां तक यात्रा करनी है यह अंकित करना होता हैं. इसके बाद स्मार्ट कार्ड या ऑनलाइन पेमेंट कर टिकट ले सकते हैं. स्मार्ट कार्ड को मशीन में डालने के बाद किराया कट जाता है. .. परेशानी. अब लंबी लाइन में लगकर यात्री टिकट लेने को मजबूर #ऑनलाइन रेल टिकट के लिए लगायी गयी है एटीवीएम मशीन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >