फोटो 1 थाने में जब्त शराब के साथ पुलिस पदाधिकारी रामगढ़. मंगलवार की देर शाम रामगढ़-देवहलिया पथ पर कान्ही मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान स्थानीय पुलिस ने एक बाइक सहित 16.700 लीटर शराब जब्त की, जबकि पुलिस को देख तस्कर भागने में कामयाब रहा. इस संबंध में थानाध्यक्ष हरि शर्मा ने बताया कि पकड़ी गयी शराब में 200 एमएल की 46 बोतल देसी शराब, 750 एमएल की नौ बोतल व 375 एमएल की दो बोतल अंग्रेजी शराब शामिल है. कुल 16.700 लीटर शराब के साथ एक सुपर स्पलेंडर बाइक जब्त की गयी है. हालांकि चालक मौके से फरार हो गया.मामले में अज्ञात चालक व वाहन स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
16 लीटर शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरार
KAIMUR NEWS.मंगलवार की देर शाम रामगढ़-देवहलिया पथ पर कान्ही मोड़ के पास गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान स्थानीय पुलिस ने एक बाइक सहित 16.700 लीटर शराब जब्त की, जबकि पुलिस को देख तस्कर भागने में कामयाब रहा.
