दुर्गावती. स्थानीय थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव के पास मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक के फिसलने से बाइक पर सवार तीन लोग दुर्गावती नदी में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद निकटवर्ती लोगों की भीड़ जुट गयी और लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती डायल 112 की पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया. तीनों घायल युवकों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी विकास कुमार, महेवा के खेसारी कुमार व मत्सा गांव के भोला कुमार के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, तीनों युवक उत्तर प्रदेश से बिहार के मुठानी की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक हादसे का शिकार हो गये. सूचना मिलने पर परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
