मिठाई खायी, ठंडा पिया और दुकान से ले उड़े 20 हजार रुपये

शहर के स्टेडियम गेट के समीप स्थित अशोक मिष्ठान भंडार में शनिवार की देर रात चोरों ने घुसकर पहले मिठाई खायी और ठंडा पिया और फिर दुकान के गल्ले में रखे 20 हजार को उड़ाते हुए भाग निकले.

भभुआ सदर. शहर के स्टेडियम गेट के समीप स्थित अशोक मिष्ठान भंडार में शनिवार की देर रात चोरों ने घुसकर पहले मिठाई खायी और ठंडा पिया और फिर दुकान के गल्ले में रखे 20 हजार को उड़ाते हुए भाग निकले. सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा, तब उसे इसकी जानकारी हुई. मामले में मिठाई दुकानदार वार्ड दो निवासी सुभाष के बेटे अशोक प्रसाद द्वारा थाने में आवेदन देकर घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी है. दुकानदार ने बताया कि वह शनिवार को रात 10 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया था. रविवार सुबह छह बजे जब वह दुकान खोलने आया तो उसका एक शटर उठा हुआ था. जब दुकान खोला गया तो दुकान के अंदर मिठाई इधर-उधर गिरे हुए थे. फ्रिज में रखे कुछ पेय पदार्थ भी गायब थे और सब कुछ बिखरा हुआ था. चोरी होने के संदेह पर उसने जब गल्ला खोला, तो उसमें दूसरे दिन के दुकानदारी के लिए रखा नोट और रेजगारी कुल मिलाकर लगभग 20 हजार रुपये गायब थे. चोरी करने को लेकर दुकानदार ने शटर उठाकर दुकान में चोरों के घुसने का संदेह व्यक्त किया है. इस मामले में सदर थानाध्यक्ष का कहना था कि चोरी की जानकारी मिली है, दुकानदार के दिये गये आवेदन पर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >