आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

अधौरा थाने में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

अधौरा थाने में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित अधौरा. थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार, अंचल अधिकारी मोहम्मद जमशेद, पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार व वीरेंद्र कुमार उरांव ने संयुक्त रूप से की. बैठक में जनप्रतिनिधियों से लेकर ग्रामीणों से सरस्वती पूजा व प्रतिमा विसर्जन को आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गयी. इस दौरान कहा गया कि प्रशासन सरस्वती पूजा को लेकर पूरी तरह चौकस रहेगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेगी. बीडीओ ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर प्रतिमा बैठाने वाले सभी आयोजकों को लाइसेंस लेना जरूरी है. साथ ही लाइसेंस के लिए आवेदन के साथ विसर्जन का रूट दर्शाना अनिवार्य है. डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. पूजा पंडाल में सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक धीमी आवाज में गीत-संगीत की अनुमति होगी व सभी पूजा समितियों को व्यवस्था संबंधी नियमों का पालन आवश्यक रूप से करना होगा. इस दौरान एसआइ मुकेश कुमार, लोकेश कुमार, कुमार किशलय, भाजपा नेता राणा प्रताप पटेल, सरपंच लछुमण जायसवाल, पूर्व सरपंच कन्हैया यादव, गंगा साहब, राम परीखा खरवार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >