कैमूर: कुदरा के अंकित तिवारी बने ड्रग्स इंस्पेक्टर, UPSC में सफलता से कैमूर का बढ़ाया मान

कुदरा के अंकित तिवारी का चयन यूपीएससी के माध्यम से ड्रग्स इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे कैमूर जिले में खुशी का माहौल है.

Kaimur News: जिले के कुदरा प्रखंड क्षेत्र के लालापुर निवासी अंकित तिवारी ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल कर कैमूर का मान बढ़ाया है. उनका चयन केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में ड्रग्स इंस्पेक्टर (मेडिकल डिवाइसेज) के पद पर हुआ है. यूपीएससी की ओर से 18 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना में चयनित अभ्यर्थियों की सूची में अंकित तिवारी का नाम शामिल है. उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है.

पढ़ाई में शुरू से रहे मेधावी

अंकित तिवारी उमाशंकर तिवारी के पुत्र हैं. उनका पैतृक गांव परशुरामपुर है, जबकि वर्तमान निवास कुदरा के लालापुर में है. उनके पिता सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं. अंकित शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं. वर्ष 2018 में मैट्रिक परीक्षा में पैराडाइज चिल्ड्रेन एकेडमी से जिला स्तर पर टॉपर रहे. इसके बाद वर्ष 2020 में 12वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया.

IIT BHU से पढ़ाई, फिर UPSC में सफलता

12वीं के बाद अंकित तिवारी ने आईआईटी बीएचयू से पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की. लगातार मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने यूपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल की.

यूपीएससी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ड्रग्स इंस्पेक्टर (मेडिकल डिवाइसेज) पद के लिए भर्ती परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी. इसके बाद 3 से 5 अगस्त 2026 तक साक्षात्कार हुआ. आयोग ने 20 रिक्तियों के विरुद्ध 25 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा की है.

सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी

अंकित की सफलता की खबर मिलते ही परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई. पैराडाइज चिल्ड्रेन एकेडमी के निदेशक संतोष कुमार ने अंकित के माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है. उन्होंने अंकित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read: कैमूर में नए डीएम की एंट्री, पदभार संभालते ही साफ किया विजन; जानिए किन कामों पर रहेगा जोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinod kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >