अधिक लंबित वादों को चिह्नित करें अधिवक्ता

राष्ट्रीय लोक अदालत व मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान को लेकर हुई बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत व मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान को लेकर हुई बैठक प्रतिनिधि, भभुआ सदर. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनुराग के निर्देश पर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत व मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान को लेकर बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार भभुआ के कार्यालय कक्ष में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भभुआ सुमन सौरव ने की. बैठक में जिले के सभी पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत और वर्तमान में चल रहे विशेष मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान को सफल बनाना और जन-जन तक पहुंचाना है. इसको लेकर सभी पैनल अधिवक्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे अधिक लंबित वादों को चिह्नित करें और पक्षकारों को आपसी समझौते के माध्यम से मामलों को सुलझाने के लिए प्रेरित करें, जबकि दो जनवरी से शुरू मिडिएशन फॉर द नेशन 2.0 अभियान के तहत मध्यस्थता के महत्व पर जोर दिया गया. अधिवक्ताओं को बताया गया कि मध्यस्थता न केवल समय की बचत करती है, बल्कि समाज में सद्भाव भी बनाए रखती है. सचिव ने बताया कि लोक अदालत की सफलता अधिवक्ताओं के सक्रिय सहयोग पर टिकी है. उन्हें अपने मुवक्किलों को लोक अदालत के लाभ जैसे न्यायालय शुल्क की वापसी और त्वरित न्याय के बारे में विस्तार से बताने की जिम्मेदारी दी गयी. बैठक में तय किया गया कि प्रखंड और पंचायत स्तर पर विधिक जागरूकता शिविर लगाकर लोगों को आयोजनों की जानकारी दी जायेगी. बैठक के अंत में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी गरीब और असहाय व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहें. राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान के माध्यम से हम लंबित मुकदमों के बोझ को कम करने और लोगों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी और वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >