एडवोकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग, शिव प्रसाद बने चुनाव पदाधिकारी

स्थानीय अधिवक्ता संघ भवन में शनिवार को एडवोकेट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मी हुई तेज, तीन नामों पर घंटों चला मंथन मोहनिया सदर. स्थानीय अधिवक्ता संघ भवन में शनिवार को एडवोकेट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. एसोसिएशन के अध्यक्ष नागेंद्र कुमार व सचिव चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वर्ष 2024-26 की कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से भंग कर दिया गया. कार्यकारिणी भंग होने के बाद नये चुनाव कराने व चुनाव पदाधिकारी के चयन को लेकर चर्चा की गयी. निवर्तमान सह कार्यवाहक अध्यक्ष ने चुनाव पदाधिकारी के लिए प्रस्ताव मांगा, जिसमें अधिवक्ता रामदेव प्रजापति, चंद्रशेखर सिंह व शिव प्रसाद पांडेय के नाम सामने आये. इन तीनों नामों को लेकर अधिवक्ताओं के बीच काफी देर तक मंथन चलता रहा. जब किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पायी, तो कुछ सदस्यों ने मतदान कराने की मांग भी रखी. काफी देर तक चली कानूनी बहस के बाद सभी अधिवक्ताओं ने यह निर्णय लिया कि तीनों प्रस्तावित उम्मीदवार आपस में ही तय कर लें कि मुख्य चुनाव पदाधिकारी कौन होगा. इसके बाद तीनों अधिवक्ताओं ने बंद कमरे में आपसी मंत्रणा की व शिव प्रसाद पांडेय के नाम पर मुहर लगायी. बैठक के दौरान कार्यकारी सचिव चंद्रशेखर सिंह ने वित्तीय विवरण पेश करते हुए बताया कि अधिवक्ता कोष में आज की तिथि तक कुल 9,60,816.70 रुपये जमा हैं. कार्यकारिणी के भंग होते ही अब नये चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी हैं व विभिन्न पदों के दावेदारों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >