पुसौली में टहलने निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत

कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली घटाव रेलवे ओवरब्रिज के समीप ट्रेन से कटकर 32 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी.

= शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल, परिजनों ने की पहचान भभुआ सदर. कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली घटाव रेलवे ओवरब्रिज के समीप शुक्रवार देर शाम ट्रेन से कटकर 32 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. मृत युवक कुदरा थाना क्षेत्र के फकराबाद सराय निवासी रामेश्वर राम का बेटा रमेश कुमार बताया जाता है. मृतक के बड़े भाई विकास कुमार ने बताया कि उनका भाई शुक्रवार को शाम पांच बजे के करीब घर से टहलने के लिए बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा. शनिवार सुबह आठ बजे जब उनके पिता निकले, तो बाजार के कुछ लोगों ने बताया कि शुक्रवार को शाम में घटाव ओवरब्रिज के नीचे एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हुई है. इसके बाद उनलोगों ने सासाराम जीआरपी और कुदरा थानाध्यक्ष से बात की, तो उनके द्वारा बताया गया कि ट्रेन से कटे युवक के शव को क्षत-विक्षत हालत में उठाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है. सूचना मिलने के बाद वह लोग सदर अस्पताल पहुंचे, जहां पहने कपड़ों से शव की पहचान उनके छोटे भाई रमेश कुमार के रूप में की गयी है. भाई ने बताया कि उनका छोटा भाई अविवाहित था और अभी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. दो दिन पहले ही वह वाराणसी से प्रतियोगी परीक्षा देकर आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >