पुणे में स्कूटी सवार भभुआ के युवक की ट्रक के धक्के से हुई मौत

भभुआ शहर के वार्ड 22 के रहनेवाले और पुणे में प्लम्बिंग का काम करनेवाले एक युवक की टेलर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी.

शव भभुआ वार्ड 22 स्थित आवास पर लाया गया, मचा कोहराम =ममेरे भाई के साथ घूमने निकला था युवक, शुक्रवार शाम हुआ हादसा भभुआ सदर. भभुआ शहर के वार्ड 22 के रहनेवाले और पुणे में प्लम्बिंग का काम करनेवाले एक युवक की टेलर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी. युवक शुक्रवार देर शाम कंपनी से लौटने के बाद अपने ममेरे भाई के साथ स्कूटी पर सवार होकर घूमने निकला था. इसी दौरान उसे एक मालवाहक ट्रेलर ट्रक ने धक्का मार दिया. धक्के से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृत युवक वार्ड 22 निवासी नेहाल खान का बेटा समीर खान बताया जाता है. मृतक के पिता भी काम के सिलसिले में विदेश सऊदी अरब के दम्मम में रहते है. घटना की जानकारी पर शनिवार को युवक के भभुआ स्थित आवास पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. वहीं, घटना की जानकारी पर घर की महिलाओं का भी रो रोकर बुरा हाल था. घटना के संबंध में परिचितों ने बताया कि समरीर दो महीने से पुणे स्थित एक कंपनी में प्लम्बिंग का काम कर रहा था. शुक्रवार शाम छह बजे ड्यूटी समाप्त हो जाने के बाद बाइक से रहे अपने ममेरे भाई के साथ युवक स्कूटी से घूमने निकला था. इसी दौरान एक जगह क्रॉसिंग पार करने में उसे एक भारी मालवाहक ट्रेलर ट्रक ने बुरी तरह से रौंद दिया. हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद घरवालों की जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने रविवार को जिस कंपनी में युवक काम करता था, उनकी मदद से शव को भभुआ वार्ड 22 स्थित आवास पर लाया. शव रविवार को भभुआ कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >