दुर्गावती से मजदूरी कर लौट रहे मजदूर को वाहन ने रौंदा, मौत

दुर्गावती से मजदूरी कर गुरुवार देर शाम अपने गांव लौट रहे एक मजदूर को गोराईपुर पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाये जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी.

भभुआ सदर. दुर्गावती से मजदूरी कर गुरुवार देर शाम अपने गांव लौट रहे एक मजदूर को गोराईपुर पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, जिसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाये जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी. मृत मजदूर गोराईपुर गांव निवासी कैलाश प्रसाद का 34 वर्षीय बेटा शिवभजन कुमार बताया जाता है. मृत युवक का शुक्रवार को सदर अस्पताल में पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. हादसे के संबंध में परिजनों ने बताया कि युवक प्रतिदिन दुर्गावती मजदूरी करने जाता था. गुरुवार को भी देर शाम वह मजदूरी कर डीड़खिली से पैदल ही अपने गांव आ रहा था. इसी दौरान रात सात बजे के लगभग गोराईपुर पुल के समीप पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया. घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर घटना की जानकारी मिलने पर उसके परिजन इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया लेकर आ रहे थे, लेकिन युवक की रास्ते में ही मौत हो गयी. ::गोराईपुर पुल के समीप हुई घटना, अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >