बेतरी के पास बाइक से गिरकर महिला हुई घायल

भभुआ-चैनपुर पथ पर बेतरी गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिस पर पीछे बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी

भभुआ सदर. भभुआ-चैनपुर पथ पर बेतरी गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित हो गयी, जिस पर पीछे बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार, घायल महिला भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव निवासी स्वर्गीय राजेंद्र तिवारी की पत्नी रिंकू देवी बतायी जाती है. बताया जाता है कि रिंकू देवी अपने किसी काम से भभुआ बाजार आयी थी. यहां से वह अपने परिचित के साथ बाइक पर बैठकर अपने गांव मोकरी जा रही थी, तभी बेतरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गयी. इससे पीछे बैठी रिंकू देवी गिरकर से घायल हो गयी. इस हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी है. उसे तत्काल इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा भर्ती कर उसका इलाज किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >