ट्रैक्टर का चक्का युवक पर चढ़ा, घायल

मोहनिया थाना क्षेत्र के अमलपुरा गांव में बीती रात ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडली अस्पताल ले जाया गया

फोटो.6 घायल युवक भभुआ सदर. मोहनिया थाना क्षेत्र के अमलपुरा गांव में बीती रात ट्रैक्टर से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडली अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक उसे सदर अस्पताल भभुआ के लिए रेफर कर दिया. परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे, यहां का उसका इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार, घायल मोहनिया थाना क्षेत्र के अमरलपुरा गांव निवासी सुजीत यादव का 18 वर्ष के पुत्र संदीप कुमार बताया जाता है.सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि गांव के बधार में रात में जेसीबी मशीन से मिट्टी की कटाई कर ट्रैक्टर से उसकी ढुलाई की जा रही थी. युवक ट्रैक्टर के इंजन पर बैठा था. अचानक वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा और ट्रैक्टर का चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >