मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने जीता खिताब

कुदरा : शहीद निशान सिंह स्टेडियम में रविवार को अंडर-17 क्रिसमस कप टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय स्पोर्ट्स एकेडमी व मॉडर्न पब्लिक स्कूल लालापुर के संयुक्त तत्वावधान में टी-20 का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल का रोमांचक मुकाबला मॉडर्न पब्लिक स्कूल व हेवेन गार्डेन चिल्ड्रेन एकेडमी के बीच हुआ. इसमें, मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज […]

कुदरा : शहीद निशान सिंह स्टेडियम में रविवार को अंडर-17 क्रिसमस कप टूर्नामेंट का आयोजन भारतीय स्पोर्ट्स एकेडमी व मॉडर्न पब्लिक स्कूल लालापुर के संयुक्त तत्वावधान में टी-20 का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल का रोमांचक मुकाबला मॉडर्न पब्लिक स्कूल व हेवेन गार्डेन चिल्ड्रेन एकेडमी के बीच हुआ. इसमें, मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की. टॉस जीत कर मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया. गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी.

इसके चलते हेवेन गार्डेन की पूरी टीम 18 ओवर दो गेंदों में 81 रन बना कर पैवेलियन लौट गयी. इसके जवाब में मॉडर्न पब्लिक स्कूल के बल्लेबाजों ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए इस आसान लक्ष्य को 13वें ओवर में छह विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की. मैच में चार विकेट लेनेवाले शिवम राम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. टूर्नामेंट में अपने ऑलराउंडर खेल का प्रदर्शन करनेवाले नीरज सिंह को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. नीरज ने पूरे टूर्नामेंट में 101 रन बनाने के साथ छह विकेट भी लिया. विजेता टीम को प्रखंड प्रमुख सुरेंद्र राम व उपविजेता टीम को डाॅ किशोर सिन्हा ने ट्रॉफी प्रदान की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >