मोहनिया शहर : काश! हर माह मुख्यमंत्री जी आते, तो मोहनिया शहर के हृदयस्थली चांदनी चौक से लेकर तमाम सड़कें अतिक्रमणमुक्त रहतीं. टूटी-फूटी सड़कों का निर्माण होता व गंदगी से भरे नाले की भी सफाई होती रहती. जी, हां यह मोहनिया के लोगों के साथ जाम की समस्या से परेशान छात्रों की व्यथा है.
शुक्रवार को मोहनिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर एनएच टू की सर्विस सड़क के आसपास सड़क का निर्माण व रेडियम से मार्क लगा कर उसे चकाचक कर दिया गया है. वर्तमान में नाम के अनुसार चांदनी चौक चमक रहा है़ जहां कूड़े के ढेर व अतिक्रमण था, आज वह चौक साफ-सुथरा दिख रहा है.
