सोमवार की रात चोरों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास रखे रेलवे केबुल की चोरी कर ली़ इसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है़ जानकारी के अनुसार करीब 100 मीटर केबल काटा गया है़
यह तांबे का है़ इसका उपयोग सिगनल के लिए किया जाता है़ गौरतलब है कि पुसौली स्टेशन पर हमेशा आरपीएफ की तैनाती रहती है. बावजूद चाेरों ने हाथ साफ कर दिया़ मोहनिया आरपीएफ प्रभारी आर प्रसाद ने बताया कि तार रेलवे का नहीं था. यह तार प्राइवेट कांट्रेक्टर का था, जो बिना बताये रखा गया था. इससे आरपीएफ का कोई लेना-देना नहीं है. प्राइवेट कांट्रेक्टर का खुद गार्ड होता है.
