एटीएम तक दौड़ लगाने में ही बीत रहा समय

भभुआ नगर. नोटबंदी के बाद सरकार द्वारा आये दिन बैंकों से लेकर एटीएम तक से निकासी में नये-नये नियम लागू किये जा रहे हैं. नोटबंदी के बाद बैंकों व एटीएम पर रुपये के लेनदेन को लेकर बोझ बढ़ा है़ शहर के अधिकतर एटीएम की सेवा नोटबंदी के बाद से ही बाधित है. इसके चलते लोगों […]

भभुआ नगर. नोटबंदी के बाद सरकार द्वारा आये दिन बैंकों से लेकर एटीएम तक से निकासी में नये-नये नियम लागू किये जा रहे हैं. नोटबंदी के बाद बैंकों व एटीएम पर रुपये के लेनदेन को लेकर बोझ बढ़ा है़ शहर के अधिकतर एटीएम की सेवा नोटबंदी के बाद से ही बाधित है.
इसके चलते लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है. शाखा प्रबंधकों द्वारा एटीएम व्यवस्था को अविलंब दुरुस्त कराने की बात तो कही जाती है लेकिन, कई एटीएम ऐसी हैं जिनकी शटर भी नहीं खुलती. रुपये निकासी को ले एटीएम के भरोसे रहनेवाले लोगों को अपने जरूरी काम के लिए शहर की खुली एटीएम की खाक छाननी पड़ रही है. लगन का मौसम और खेती का समय होने की वजह से लोगों को पैसों की सबसे ज्यादा दरकार है.
शनिवार को एकता चौक पर एटीएम से पैसा निकालने आये अधौरा प्रखंड के संजय उरांव, चांद के पप्पू पांडेय, भभुआ प्रखंड के मनोज कुमार गुप्ता सहित दर्जनों लोग का कहना था कि प्रखंड मुख्यालयों में लगी एटीएम जवाब दे चुकी हैं. सोचा था शहर में आने पर एटीएम से पैसों की निकासी में कोई दिक्कत नहीं होगी लेकिन, यहां भी एक एटीएम से दूसरे एटीएम की दौड़ लगानी पड़ रही है. नोटबंदी के बाद पैसे की किल्लत बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >