यूपी को जोड़नेवाली सड़क कीचड़ में तब्दील

घरों से निकलनेवाला गंदा पानी गिरता है सड़क पर चांद : प्रखंड में बिहार से हाटा महदाइच सड़क से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति काफी बदहाल है. इस सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गये हैं. इस सड़क का कालीकरण लगभग दो दशक पूर्व सांसद मद से कराया गया था. इसके […]

घरों से निकलनेवाला गंदा पानी गिरता है सड़क पर
चांद : प्रखंड में बिहार से हाटा महदाइच सड़क से उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति काफी बदहाल है. इस सड़क पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गये हैं. इस सड़क का कालीकरण लगभग दो दशक पूर्व सांसद मद से कराया गया था. इसके बाद से कभी भी इस सड़क की मरम्मत भी नहीं की गयी. यह सड़क जमालपुर गांव के बीच से होकर उत्तर प्रदेश के इलिया में मिल जाती है.
घरों का पानी सड़क पर गिरने के चलते हमेशा जलजमाव बना रहता है जिसके चलते सड़क पर गड्ढे हो गये हैं. इन गड्ढों में सालभर पानी भरा रहता है. लगभग तीन वर्षों से इस सड़क पर कीचड़ होने से आवागमन बाधित हो गया है. अनजान राहगीर उसी सड़क से कीचड़ में से होकर जाते हैं. कुछ राहगीर इस समस्या से कतराते हुए मालदह से घूम कर इलिया आते-जाते हैं.
छेदी पासवान ने करायी थी मरम्मत: हाटा-महदाईच सड़क से पतेरी-जमालपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के इलिया को जोड़नेवाली इस सड़क का कालीकरण वर्तमान सांसद छेदी पासवान द्वारा अपने प्रथम कार्यकाल के दौरान कराया गया था. उसके बाद से इस सड़क की कभी भी मरम्मत नहीं की गयी, जिसके चलते सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. इस सड़क पर आवागमन बड़ा मुश्किल हो गया है.
बीमारी फैलने की आशंका : सड़क पर लगातार लगभग तीन साल से जलजमाव से गड्ढों बड़े-बड़े हो गये हैं. इन गड्ढों में पानी जमा होने से बीमारी की संभावना बनी हुई है. अगर समय रहते इस सड़क को ठीक नहीं किया गया तो कभी भी बीमारी फैल सकती है.
क्या कहते हैं मुखिया
इस संबंध में शिवरामपुर पंचायत के मुखिया महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पानी गिरने से सड़क पर जलजमाव रहता है. ईंट का टुकड़ा डाल कर कई बार भरा गया, लेकिन पानी गिरने से सड़क पर डाली गयी ईंट धंस जाती है जिससे फिर गड्ढे बन जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >