करेंट की चपेट में आने से भैंस की मौत

रामपुर : सबार थाना क्षेत्र के निसिजा गांव में बुधवार के शाम बिजली की नंगे तार की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गयी. भैंस जयेंद्र यादव की बतायी जा रही है. घटना के बारे में बताया जाता है कि शाम 5 बजे गांव के ही बिगू पांडेय अपने खेत से धान का […]

रामपुर : सबार थाना क्षेत्र के निसिजा गांव में बुधवार के शाम बिजली की नंगे तार की चपेट में आने से भैंस की मौत हो गयी. भैंस जयेंद्र यादव की बतायी जा रही है. घटना के बारे में बताया जाता है कि शाम 5 बजे गांव के ही बिगू पांडेय अपने खेत से धान का बोझा ट्रैक्टर पर लाद कर गांव में ही स्कूल के पास खलिहान में ले जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर पर बोझा बांधने के लिये लगाये गया बांस बिजली के नंगे तार से टकरा गया और वह तार टूट कर भैंस पर गिर पड़ा. यादव द्वारा सबार थाने में ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध आवेदन दिया गया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है लेकिन प्राथमिकी नहीं दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >