आरक्षण पर आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने रखे विचार
भभुआ सदर. गुरुवार को समान अधिकार और इसमें आरक्षण विषय को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना कैमूर ने शहर के राजेंद्र सरोवर स्थित तिवारी कटरा में एक बैठक कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें शामिल रहे नेताओं व बुद्धिजीवियों द्वारा कहा गया कि न्याय व्यवस्था में आरक्षण का जोर लोगों में विभेद पैदा कर रहा है, जबकि आरक्षण एक प्रकार से सभी को मिलना चाहिए, आखिर गरीब और पिछड़े तो सभी जातियों में है.
इसलिए समान अधिकार और सम्मान के लिए आरक्षण खत्म होना बेहद जरूरी है. बैठक में मुकेश उपाध्याय, विकल कुमार चौबे सेना उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी, अमित पाठक, राजेश उपाध्याय, मनोज तिवारी, वैभव किशोर तिवारी और अर्पित प्रमोद उपस्थित रहे.
