शहर में दत्तक ग्रहण संस्थान का हुआ शुभारंभ

भभुआ नगर : राज्य बाल संरक्षण समिति समाज कल्याण विभाग द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान खोला गया है. मंगलवार को सिविल सर्जन केबीपी सिंह ने इसका उद‍्घाटन किया. दत्तक ग्रहण केंद्र के संचालन की जिम्मेवारी ज्ञान भारती शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान किया जायेगा. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नितेश कुमार ने बताया कि दत्तक ग्रहण संस्थान […]

भभुआ नगर : राज्य बाल संरक्षण समिति समाज कल्याण विभाग द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान खोला गया है. मंगलवार को सिविल सर्जन केबीपी सिंह ने इसका उद‍्घाटन किया. दत्तक ग्रहण केंद्र के संचालन की जिम्मेवारी ज्ञान भारती शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान किया जायेगा. जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नितेश कुमार ने बताया कि दत्तक ग्रहण संस्थान में 0-6 वर्ष के लावारिस व गुमशुदा बच्चों को रखा जायेगा. इससे पहले लावारिस हालत में मिले नवजातों को विशेष देखभाल के लिए गया के पालना घर भेज दिया जाता था.

दत्तक ग्रहण संस्थान में नवजातों के देखभाल के लिए छह दाई, एक नर्स व एक समन्वयक की नियुक्ति की गयी है. दत्तक ग्रहण संस्थान पटनवार पेट्रोल के समीप शिवशंकर मार्केट में स्थापित किया गया है. मौके पर नप अध्यक्ष बजरंग बहादुर सिंह, डीपीएम विवेक सिंह, अखिलेश अवस्थी, समन्वयक शंभु शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >