बैंकों से ग्रामीणों को मिले पैसे, सामान्य हुई स्थिति

मोहनिया नगर : नगर क्षेत्र स्थित लगभग सारे बैंकों में पहले की अपेक्षा स्थिति सामान्य देखने को मिली. नोटबंदी के लगभग 26 दिन बाद रविवार को बैंक बंदी के बाद सोमवार को जैसे ही बैंक खुला पहले समय के कुछ घंटे हल्की भीड़ दिखी लेकिन, फिर सबकुछ सामान्य हो गया. एटीएम न खुलने के कारण […]

मोहनिया नगर : नगर क्षेत्र स्थित लगभग सारे बैंकों में पहले की अपेक्षा स्थिति सामान्य देखने को मिली. नोटबंदी के लगभग 26 दिन बाद रविवार को बैंक बंदी के बाद सोमवार को जैसे ही बैंक खुला पहले समय के कुछ घंटे हल्की भीड़ दिखी लेकिन, फिर सबकुछ सामान्य हो गया. एटीएम न खुलने के कारण बैंकों में लोग जुटते थे.रविवार को एटीएम में पैसे रहने के बावजूद भीड़ नहीं देखी गयी. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के बैंक कर्मी पंकज तिवारी ने बताया कि ग्राहकों को हर सुविधा देने की पूरी कोशिश की जा रही है.

बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक जीडी सिंह ने बताया कि भीड़ का मुख्य कारण था कि जितने भी ग्राहक पैसे ले जा रहे थे उन पैसों का मार्केट में लेनदेन पूरी तरह नहीं हो पा रहा था. अब सुचारू रूप से लेन-देन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. बैंकों में भी पैसे भरपूर उपलब्ध हो रहे हैं. अब पहले की अपेक्षा स्थिति सामान्य हो गयी है. स्टेट बैंक बरेज के शाखा प्रबंधक राजकुमार पासवान ने बताया कि हमारे पास एटीएम नहीं है. फिर भी स्वाइप मशीन का प्रयोग हमारे यहां आने-वाले ग्राहक लेन-देन के रूप में भी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >