पागल कुत्ते के काटने से कई बच्चे व युवा जख्मी

कुदरा : अलग-अलग मुहल्ले में मंगलवार की सुबह पागल कुत्ते के काटने से कई बच्चे व युवा जख्मी हो गये. सभी का इलाज कुदरा पीएचसी में किया गया. सुबह मुहल्ले में अफरातफरी की स्थिति रही़ पागल कुत्ते के सामने जो भी उसे उसने जख्मी कर दिया़ लोग भागते हुए घरों में दुबक गये. कुत्ते के […]

कुदरा : अलग-अलग मुहल्ले में मंगलवार की सुबह पागल कुत्ते के काटने से कई बच्चे व युवा जख्मी हो गये. सभी का इलाज कुदरा पीएचसी में किया गया. सुबह मुहल्ले में अफरातफरी की स्थिति रही़ पागल कुत्ते के सामने जो भी उसे उसने जख्मी कर दिया़ लोग भागते हुए घरों में दुबक गये. कुत्ते के काटने से घायल नौसाद की तीन वर्षीय बेटी सबा खातून गांव कुदरा, कृष्णा राम के चार वर्षीय पुत्र अनिल, दिनेश सेठ का तीन वर्षीय पुत्र आर्यन, रामजी बारी की नौ वर्षीय बेटी अंजलि कुमारी, अरमान फारुखी 12 वर्ष, सुरेंद्र सिंह की बेटी अमृता कुमारी चार वर्ष व उनका छह वर्षीय बेटा अजीत कुमार, अभिषेक कुमार 28 व मनोज कुमार गुप्ता आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >