भाजपाइयों को मिली देशभक्ति व संगठन मजबूत करने की ट्रेनिंग

मोहनिया शहर : एमपी काॅलेज में चल रहे तीन दिवसीय पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का समापन किया गया़ इसकी अध्यक्षता सुजीत सिंह एवं संचालन जितेंद्र पांडेय ने किया़ झारखंड के पूर्व संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति पांच हजार वर्ष पुरानी है, जिसे गंगा, जमुना तहजीब की सभ्यता से जानी जाती है. […]

मोहनिया शहर : एमपी काॅलेज में चल रहे तीन दिवसीय पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का समापन किया गया़ इसकी अध्यक्षता सुजीत सिंह एवं संचालन जितेंद्र पांडेय ने किया़ झारखंड के पूर्व संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति पांच हजार वर्ष पुरानी है, जिसे गंगा, जमुना तहजीब की सभ्यता से जानी जाती है.

हमारी सभ्यता और संस्कृति ही हमारी मजबूत पहचान रही है. 1947 के बाद या पहले भारत को बहुराष्ट्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है़ जबकि भारत एक राष्ट्र था और एक राष्ट्र रहेगा. इस दौरान प्रशिक्षण में आये वरिष्ठ नेता को राणा सिंह द्वारा माला पहना कर स्वागत किया गया. साथ ही रेल हादसे में मरे लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. प्रशिक्षण का समापन के बाद धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष अज्ञेय विक्रम बोस्की ने किया. इस अवसर पर काशीनाथ सिंह, विधायक अशोक सिंह, निरंजन राम, एमएलसी संतोष सिंह, ओमप्रकाश पाण्डेय, शाहजहां आफरी, संतोष कुमार राय, फूलन पाण्डेय, बलवंत सिंह, रामेश्वर लाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

लोगों की जिंदगी से खेल रही नगर पंचायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >