डीएम ने बैठक कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
भभुआ नगर : सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद नजर आ रहा है. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित निश्चय यात्रा को ले भी जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है. इसके लेकर डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें उन्होंने जिला एवं अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केंद्र में लोगों को बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. कार्य समीक्षा के क्रम में सीओ कुदरा को कार्य की जानकारी के साथ मोहनिया लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया. वहीं भभुआ अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण केंद्र के आवागमन के मार्ग से अतिक्रमण हटाने और नाले पर ढक्कन लगवाने का निर्देश नगर परिषद को दिया गया.
किसी भी प्रखंड में जा सकते हैं सीएम. निश्चय यात्रा के दौरान सीएम किसी भी प्रखंड का दौरा कर सकते हैं. डीएम ने कहा कि निश्चय यात्रा के क्रम में वे किसी भी प्रखंड में सात निश्चय से संबंधित कार्यों एवं लोक शिकायत केंद्र का भी निरीक्षण कर सकते हैं. डीएम ने कहा कि योजनाओं को लेकर जो भी समस्याएं है उसे जीरो लेबल पर ले जाये.
10 दिनों में काम करें पूरा
आर्थिक हल युवाओं को बल निश्चय कार्य के संबंध में जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के समीक्षा में डीआरसीसी भवन में लेन वायरिंग, शौचालय आदि का काम दस दिनों में पूरा करने का निदेश भवन निर्माण अभियंता को दिया गया. डीएफओ के केंद्र में गैबियन में वृक्षारोपण कराने का निदेश दिया. साथ ही सभी प्रखंड में एक-एक कौशल विकास केंद्र और निजी क्षेत्र में 19 कौशल विकास केंद्र की स्थापना होगी.
