भभुआ शहर : आधार कार्ड बनाने की धीमी रफ्तार व अवैध एजेंसियों द्वारा आधार कार्ड बनाये जाने को लेकर सरकार ने रजिस्ट्रेशन के लिये स्थायी आधार कार्ड केंद्र बनाने का निर्देश जारी किया है. आधार कार्ड बनने के लिये जिन एजेंसियों को जिम्मेवारी दी गयी थी उसके रुचि नहीं लेने की वजह से अवैध आधार […]
भभुआ शहर : आधार कार्ड बनाने की धीमी रफ्तार व अवैध एजेंसियों द्वारा आधार कार्ड बनाये जाने को लेकर सरकार ने रजिस्ट्रेशन के लिये स्थायी आधार कार्ड केंद्र बनाने का निर्देश जारी किया है. आधार कार्ड बनने के लिये जिन एजेंसियों को जिम्मेवारी दी गयी थी उसके रुचि नहीं लेने की वजह से अवैध आधार कार्ड केंद्र खुल गये थे
और वे मनमाने ढंग से आधार कार्ड बना पैसा वसूल करते थे. इससे लोगों को परेशानी भी होती थी. बन रहे अवैध आधार कार्ड केंद्र की जांच के लिए बीडीओ को जिम्मेवारी दी गयी थी लेकिन बीडीओ द्वारा दिलचस्पी नहीं लेने की वजह से आज भी ये केंद्र चल रहे हैं. अब देखना यह है कि सरकार द्वारा बनाये जा रहे स्थायी केंद्र से लोगों को कितना लाभ मिलता है.
स्कूलों में छात्रों के बनने थे आधार कार्ड
जिले के सभी स्कूलों में जाकर छात्र- छात्राओं के आधार कार्ड बनाने की योजना थी लेकिन सरकार का यह आदेश सिर्फ कागजों में ही रह गया. आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी इस कार्य में रुचि नहीं ले रही है जिसका परिणाम यह हुआ कि आज भी बहुत से छात्राओं के आधार कार्ड नहीं बन पाये हैं. एक तरफ जहां सरकार हर जरूरत के कार्यों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर रही है वहीं, दूसरी तरफ आधार कार्ड बनाने में उदासीनता बरती जा रही है.