चुनिंदा दुकानों से खरीदारी कर ग्राहक उठा रहे फायदा
भभुआ कैमूर : प्रभात खबर द्वारा चलाये जा रहे शॉपिंग फेस्टिबल की शहर में धूम मची हुई है. ग्राहकों को चुनिंदा दुकानों पर 300 तक की खरीदारी करने पर लक्की ड्राॅ के तहत विशेष गिफ्ट भी दिये जाते हैं. इसका भरपूर लाभ ग्राहक उठा रहे हैं. यह स्कीम आगामी 30 अक्तूबर तक चलेगी.
चुनिंदा दुकानों से खरीदारी करने पर ग्राहक इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं. खरीदारी बाद एसएमएस या वाट्सएप करके शॉपिंग फेस्टिबल के लकी ड्राॅ स्कीम में भाग ले सकते हैं यह लकी ड्राॅ प्रतिदिन हो रहा है. विजेता व दुकान के नाम हर दिन अखबार में प्रकाशित किये जा रहे हैं. स्कीम में तीन सौ भाग्यशाली विजेताओं को प्रभात खबर की ओर से हर दिन उपहार दिया जा रहा है. प्रतिदिन 300 गिफ्ट के लिए लक्की ड्रा किया जा रहा है.
मंगलवार को 30 लक्की विजेताओं को प्रभात खबर के स्थानीय कार्यालय और चुनिंदा प्रतिष्ठानों पर विशेष गिफ्ट वितरित किया गया.यहां से खरीदारी कर हो सकते हैं स्कीम में शामिल इस स्कीम का लाभ शहर के कुछ चुनिंदा दुकानों में हीं उपलब्ध है जहां से खरीदारी कर आप भी गिफ्ट के हकदार हो सकते हैं स्वास्तिक हीरो एजेंसी मोहनिया(भभुआ), नइम वस्त्रालय भभुआ, चांदनी सुट कलेक्शन भभुआ, फैमिली बाजार भभुआ, विमला ऑटो मोबाइल्स भभुआ, मंगलम साड़िज मोहनिया से खरीदारी कर स्कीम में शामिल हो सकते हैं.
