भभुआ में कारीगर की गोली मारकर हत्या

कैमूर : जिले में अपराधियों द्वारा एक कारीगर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक घटना जिले के सिकठी गांव के पास की है. बताया जा रहा है कि कारीगर अपना काम कर वापस घर लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. स्थानीय लोगों के […]

कैमूर : जिले में अपराधियों द्वारा एक कारीगर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक घटना जिले के सिकठी गांव के पास की है. बताया जा रहा है कि कारीगर अपना काम कर वापस घर लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी. स्थानीय लोगों के मुताबिक अपराधियों द्वारा हत्या करने के बाद उसके शव को डिहरा इलाके में फेंक दिया. शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध में घंटों सड़क जाम कर दिया. जिससे कई घंटे तक आवागमन बाधित हो गया.

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 38 वर्षीय मोहम्मद फरीद मंसूरी के तौर पर की गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से फरीद की साइकिल व चप्पल बरामद की है. पुलिस के मुताबिक हत्या में प्रयोग किये हुएसफेद रंग की बोलेरो गाड़ी और उसके मालिक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी शख्स की निशानदेही पर फरीद के शव को रात तीन बजे पुलिस ने बरामद किया. पुलिस के मुताबिक मामले का खुलासा हो गया है. बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >