चैनपुर में तीसरे दिन रिकॉर्ड नामांकन, 236 ने भरे परचे

चैनपुर(कैमूर) : प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को पंचायत चुनाव नामांकन के तीसरे दिन रिकार्ड नामांकन हुआ. पूरे दिन सहायता व नामांकन काउंटर पर प्रत्याशियों की लंबी लाइन लगी रही. नामांकन के बाद प्रत्याशी समर्थकों द्वारा प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाये जा रहे थे. नामांकन के तीसरे दिन 118 महिला व 118 पुरुष सहित कुल […]

चैनपुर(कैमूर) : प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को पंचायत चुनाव नामांकन के तीसरे दिन रिकार्ड नामांकन हुआ. पूरे दिन सहायता व नामांकन काउंटर पर प्रत्याशियों की लंबी लाइन लगी रही. नामांकन के बाद प्रत्याशी समर्थकों द्वारा प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाये जा रहे थे.
नामांकन के तीसरे दिन 118 महिला व 118 पुरुष सहित कुल 236 प्रत्याशियों ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ सत्येन्द्र परासर के समक्ष अपने परचे दाखिल किये. सहायता व नामांकन काउंटरों पर लगे लाइन में कई पति अपने पत्नियों के साथ तो कई अपने पत्नियों के स्थान पर खड़े थे.
नामांकन के तीसरे दिन नामांकन करने वालों में राजेश्वरी देवी, अरुण कुमार पांडेय, सुमन देवी, लक्ष्मीना देवी, बेबी देवी, पूनम कुमारी, पारवती देवी, नारायण राम, बादामी देवी, पप्पू बिन्द, जोखन चौधरी, नथुनी शर्मा, सुशीला देवी, संध्या देवी, राजकुमारी देवी, आलमआरा बेगम, खजमा बीबी, ज्योति देवी, हीरावती देवी, रामानंद चमार, पार्वती देवी, मगना देवी, बूलू प्रसाद, निरमा देवी, धर्मेंद्र राजभर आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >