मध्य विद्यालय से 130 किलो चावल की चोरी

भभुआ(सदर) : अज्ञात चोरों ने बीते पांच मार्च की रात स्थानीय एक उर्दू मध्य विद्यालय में बच्चों को आहार के रूप में देने के लिए रखे गये 130 किलो चावल की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. चोरी की घटना भभुआ प्रखंड के कोहारी गांव स्थित उर्दू मध्य विद्यालय की बतायी जाती है. […]

भभुआ(सदर) : अज्ञात चोरों ने बीते पांच मार्च की रात स्थानीय एक उर्दू मध्य विद्यालय में बच्चों को आहार के रूप में देने के लिए रखे गये 130 किलो चावल की चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. चोरी की घटना भभुआ प्रखंड के कोहारी गांव स्थित उर्दू मध्य विद्यालय की बतायी जाती है.
एमडीएम के चावल की चोरी के संबंध में विद्यालय के एचएम इल्ताफ हुसैन द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने कहा है कि 5 मार्च की रात विद्यालय में बने कक्षा 5 में चावल रखा हुआ था जिसे रात में उक्त कमरे का ताला सहित कुंडे को चोरों द्वारा उखाड़ दिया गया और उक्त कमरे में रखे 130 किलो चावल की चोरी कर ली गयी.
इस संबंध में एचएम का कहना था कि गांव सहित आस पास के शराबी शाम ढ़लते विद्यालयपरिसर में जुट कर शराब पीते हैं सुबह जब स्कूल खोला जाता है तो परिसर में बिखरे शराब की बोतलों को फेंका जाता है. एचएम ने इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >