चांद (कैमूर) : कोनहरा गांव में शिवलिंग स्थापित करने की तैयारी जोरों पर है. इसको लेकर गांव में काफी चहल-पहल व खुशी का माहौल है. गांव की साफ-सफाई की गयी है. गाजा-बाजे के साथ महिलाओं व बच्चों ने जलभरी में हिस्सा लिया. चांद शिवाला पोखरा से जलभरी कर शिव मंदिर, कोनहरा में लाया गया.
फकराबाद से आये पुरोहित नर्वदा पांडेय के नेतृत्व में विधिवत शिव पूजन की तैयारी की जा रही है. मंदिर के प्रांगण में नौ से 11 मार्च तक यज्ञ किया जायेगा और 12 मार्च को भंडारे का आयोजन होगा. इस मौके पर बालदेव बिंद, रामजन्म बिंद, श्याम नारायण बिंद सहित काफी लोग मौजूद थे.
