रामगढ़ (कैमूर) : प्रखंड के सभी बीएलओ (शिक्षकों) को ब्लॉक में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए प्रतिनियोजन किया गया है. सभी बीएलओ तेजी से अपने काम में लगे हैं. वहीं, बीडीओ मोहम्मद अब्दुल कैयूम अंसारी द्वारा समय-समय पर उचित गाइडलाइन भी दी जा रही है. सभी बीएलओ का प्रतिनियोजन 27 फरवरी से ही किया गया है. काम पूरा करने का अंतिम तिथि दो मार्च तक है.
इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है. सभी बीएलओ मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य को अंतिम रूप देने में लगे हैं, ताकि चुनाव में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. इसको लेकर समय-समय पर बीएलओ द्वारा किये जा रहे काम की जांच भी की जा रही है. इस मौके पर कृष्ण कांत शर्मा, कमलेश शर्मा, बहादुर सिंह यादव, संतोष कुमार व महेंद्र राम समेत कई बीएलओ मौजूद थे.
