हत्या का आरोपित गिरफ्तार

भभुआ (कोर्ट) : पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार ने फरार चल रहे ललन बिंद को चैनुपर थाने के पुलिसकर्मियों की मदद से गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने हाजिर किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया. गौरतलब है कि ललन बिंद चैनपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिहोरा निवासी किशुन […]

भभुआ (कोर्ट) : पुलिस अवर निरीक्षक अविनाश कुमार ने फरार चल रहे ललन बिंद को चैनुपर थाने के पुलिसकर्मियों की मदद से गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के सामने हाजिर किया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया. गौरतलब है कि ललन बिंद चैनपुर थाना अंतर्गत ग्राम सिहोरा निवासी किशुन बिंद का बेटा है. उस पर हत्या का आरोप है.
भभुआ थाने के सारंगपुर निवासी बालकेश्वर बिंद ने नचक बिंद की लाठी डंडा से पीट-पीट कर हत्या करने का प्राथमिकी भभुआ थाना कांड संख्या 175/15 दर्ज करायी थी. इसमें सात लोगों को आरोपी बनाया गया था. ललन बिंद उसी समय से फरार चल रहा था. उसके विरुद्ध व्यवहार न्यायालय द्वारा कुर्की तक आदेश पारित किया जा चुका था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >