मधुमक्खियों के हमले से सदर अस्पताल में अफरातफरी

कई मरीज व कर्मचारी हुए घायल मधुमक्खियों को हटाने के लिए अस्पताल प्रशासन नहीं उठा रहा कदम भभुआ (सदर) : सोमवार को सदर अस्पताल में डेरा डाले मधुमक्खियों के हमले से अफरातफरी मच गयी. इस हमले से अस्पताल में इलाज कराने आये कई मरीज, आगंतुक व स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गये. मधुमक्खियों का आतंक इस कदर […]

कई मरीज व कर्मचारी हुए घायल
मधुमक्खियों को हटाने के लिए अस्पताल प्रशासन नहीं उठा रहा कदम
भभुआ (सदर) : सोमवार को सदर अस्पताल में डेरा डाले मधुमक्खियों के हमले से अफरातफरी मच गयी. इस हमले से अस्पताल में इलाज कराने आये कई मरीज, आगंतुक व स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गये. मधुमक्खियों का आतंक इस कदर था कि लोगों को बंद जगहों में छुपना पड़ा. वहीं, कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपने-आप को कमरे में बंद कर मधुमक्खियों से जान बचायी.
मधुमक्खियों के हमले से अस्पताल मैनेजर गिरीश चंद्र झा, पोषण व पुर्नवास केंद्र में नर्स पूनम देवी सहित अनेक लोग घायल हो गये. गौरतलब है कि सदर अस्पताल के मुख्य विभाग व ओपीडी में मधुमक्खियों ने काफी विशालकाय छत्ता बना लिया गया है. मधुमक्खियों के इन विशालकाय छतों से अक्सर गंभीर घटना की आशंका बनी रहती है. लेकिन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है. गौरतलब है कि रविवार होने के चलते सोमवार को अधिक लोग अस्पताल इलाज के लिए आये हुए थे.
इसी दौरान किसी ने ओपीडी में मधुमक्खियों के छत्ते के साथ छेड़छाड़ कर दिया. छेड़छाड़ का परिणाम यह निकला कि छत्ते में रही मधुमक्खियां बिफरते हुए ओपीडी व परिसर में रहे लोगों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों ने इस दौरान भाग रहे लोगों को भी अपना निशाना बनाया. लगभग एक घंटे तक समूचे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मची रही और जिसको जहां छुपने का स्थान मिला, वहां छुप कर मधुमक्खियों से जान बचायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >