परीक्षा को कदाचार व शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों को धत्ता बता कर परीक्षार्थी नकल करने में लगे हैं. शनिवार को दो केंद्रों से दो परीक्षार्थी पकड़े गये.
भभुआ (नगर) : इंटरमीडिएट परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को प्रशासन के तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद नकलची अपनी कलाबाजी करने से बाज नहीं आये. इस दौरान पूरे जिले से दो नकलचियों पर गाज गिरी और उन्हें नकल करते हुए पकड़ा गया जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों प र विभाग के अधिकारी, उड़नदस्ता दल व दंडाधिकारी लगातार केंद्रों का जायजा लेते रहे. जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर चल रही परीक्षा के चौथे दिन आर्ट्स के विद्यार्थियों की एनआरबी व एमबी की परीक्षा हुई वहीं दूसरी पाली में एकाउंटेंसी की परीक्षा ली गयी. दो पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 12639 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 219 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
परीक्षा को कदाचार व शांतिपूर्ण संपन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से की गयी तैयारी के बावजूद जिला मुख्यालय में बनाये गये दो परीक्षा केंद्रों से नकल करते हुए एक छात्र व एक छात्रा को पकड़ा गया. शनिवार को इंटर की परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में जिला मुख्यालय स्थित शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज में बनाये गये परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थी नारायण राम जिसका रोल नंबर 30552 व रोल कोड 16014 है. उसे नकल करते हुए उड़नदस्ता दल के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी फतेह फैयाज द्वारा नकल करते हुए पकड़ा गया. उक्त छात्र राजर्षि शारीवाहन इंटर कॉलेज, भगवानपुर का छात्र है. वहीं, दूसरी तरफ भूपेश गुप्त डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छात्रा संगीता कुमारी को भभुआ एसडीओ सह उड़नदस्ता दल के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी ललन प्रसाद ने नकल करते हुए पकड़ा. उक्त छात्रा का रोल नंबर 30462 व रोल कोड 16005 है यह छात्रा शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज की स्टूडेंट है.
वीक्षकों पर होगी कार्रवाई : जिले में इंटर की परीक्षा में अब तक कुल मिला कर तीन प रीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है जिला नोडल पदाधिकारी विजय कुमार हिमांशु ने बताया कि जिन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गये हैं. उन परीक्षा केंद्रों के जिस क्लास रूम से परीक्षार्थियों पड़ा गया है.
उस समय ड्यूटी पर तैनात वीक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्हें वीक्षण कार्य से हटाया जायेगा. जिन परीक्षार्थियों को नकल के आरोप में पकड़ा गया है. उनके विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकता दर्ज कर दो हजार रुपये का अर्थदंड भी वसूल किया जायेगा. साथ ही ये परीक्षार्थी अगले दो सालों तक परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे.
