भभुआ (ग्रामीण) : केंद्र सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला व जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं पर देशद्रोह के मुकदमे किये जाने के खिलाफ मंगलवार को भभुआ शहर में वामपंथी दलों ने प्रतिरोध मार्च निकाला.
प्रतिरोध मार्च का शुभारंभ नगर स्थित राजेंद्र सरोवर सें प्रारंभ हो कर शहर के एकता चौक सदर अस्पताल, थाना, कचहरी होते हुए जयप्रकाश चौक सहित पूरे शहर को वामपंथी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भ्रमण किया. प्रतिरोध मार्च में भ्रमण के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाये जा रहे थे कि जेएनयू के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को रिहा करो सभी छात्र नेताओं पर किया गया. झूठे मुकदमा वापस लो सहित तमाम नारे लगाये जा रहे थे.
प्रतिरोध मार्च के शुभारंभ के पहले वामपंथी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक सभा की गयी, जिसमें उपस्थित वक्ताओं द्वारा कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा कहा गया कि जेएनयू के सभी छात्र नेताओं पर किये गये मुकदमा वापस लिया जाये.
प्रतिरोध मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव विजय यादव कर रहे थे. मौके पर भाकपा माले के कार्यालय सचिव मोरध्वज सिंह, दुखी राम, सीपीआईएम जिला सचिव, रामदुलार सिंह, सीपीआइ नेता बलिराम चौबे सहित सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ता मार्च में शामिल थे.
