मोबाइल चिप के लिए सगे भाइयों को मारा चाकू

भभुआ (सदर) : महज एक मोबाइल चिप के लिए चैनपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के एक नशेड़ी युवक ने रविवार की सुबह आठ बजे दो सगे भाइयों को चाकू मार उन्हें लहूलुहान कर दिया. चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए उन्हें ट्रामा […]

भभुआ (सदर) : महज एक मोबाइल चिप के लिए चैनपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के एक नशेड़ी युवक ने रविवार की सुबह आठ बजे दो सगे भाइयों को चाकू मार उन्हें लहूलुहान कर दिया.
चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल दोनों भाइयों को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर, वाराणसी रेफर कर दिया गया. इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची बदमाश युवक की मां भी उसके द्वारा ताबड़तोड़ चलाये जा रहे चाकू से घायल हो गयी. उन्हें भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती काया गया है. मोबाइल चिप को लेकर हुए अनबन में घायल दोनों भाई भभुआ प्रखंड के नरांव गांव निवासी श्रीरंग पांडेय के 21 वर्षीय पुत्र अनिल पांडेय व 16 वर्षीय पुत्र टानी पांडेय हैं. वहीं, चाकू मारनेवाला बदमाश युवक पुरुषोत्तमपुर गांव का विजय पांडेय उर्फ रविशंकर बताया जाता है. पुलिसकर्मी उसकी तलाश में जुट गये हैं. जानकारी के अनुसार, चाकू मारनेवाला व चाकू के वार से घायल दोनों भाई आपस में रिश्तेदार थे. पिछले 18 फरवरी को आरोपित विजय घायल युवकों के गांव नरांव गया हुआ था. वहां श्री रंग पांडेय के यहां एकादशी की कथा व ब्राह्मण भोज हुआ था.
इसमें वह शामिल हुआ था. इसी दौरान श्रीरंग पांडेय के छोटे पुत्र टोनी पांडेय व विजय पांडेय के बीच मोबाइल के चिप का आदान प्रदान हुआ था. रविवार को टोनी अपने बड़े भाई अनिल के साथ बाइक से अपना चिप लेने पुरुषोत्तमपुर आया था. चिप को लेकर हुए अनबन के बीच नशे के आदि विजय ने पास में छुपा कर रखे चाकू से पहले अनिल को चाकू मारा, जो उसके पेट के आरपार हो गया.
इस बीच भाई को चाकू मारता देख जब टोनी उसे बचाने पहुंचा, तो उसे भी विजय ने पीठ में चाकू मार कर घायल कर दिया. दोनों भाइयों को चाकू मार रहे अपने बेटे के कुकृत्य को देख रही विजय की मां जब उन्हें बचाने पहुंची, तो उसे भी विजय ने चाकू मार कर घायल कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >