भभुआ (कार्यालय) : होमगार्ड बहाली में हिस्सा लेने के लिए पावती रसीद नहीं मिलने के कारण अभ्यर्थी दर-दर की ठोकर खा रहे हैं. गुरुवार को 50 होमगार्ड के अभ्यर्थी समाहरणालय के पीछे स्थित होमगार्ड के जिला समादेष्टा के कार्यालय पहुंचे और पावती रसीद नहीं मिलने की शिकायत की. अभ्यर्थियों ने बताया कि पांच साल पूर्व होमगार्ड बहाली के लिए फॉर्म भरवाया गया था.
लेकिन उस समय पावती रसीद नहीं दी गयी थी. और बाद में देने की बात कही गयी थी. 17 फरवरी से 27 फरवरी तक बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गयी है और बगैर पावती रसीद के अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकते. और जिसके कारण पावती रसीद के लिए अभ्यर्थी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं और कोई सुनने वाला नहीं है.
