जबरन रास्ता घेरे जाने का किया था विरोध
रामगढ़ (कैमूर) : जलदाहां गांव में जबरन रास्ता घेरे जाने का विरोध करने पर रीता देवी को जान से मारने की धमकी मिली है. इसको लेकर उन्होंने एक आवेदन थाने में देकर आरोपितों पर कार्रवाई करने की गुहार लगायी गयी है. वह एक गरीब परिवार से आती है. उसने कई बार थाने का चक्कर लगा कर गुहार लगायी है. लेकिन, पुलिस अधिकारी हर संभव मदद की बात तो करते है, पर कार्रवाई नहीं करते हैं. इससे उसके परिजन काफी सकते में हैं. बुधवार व गुरुवार को थाने पहुंच कर उसने आरोपितों पर कारवाई करने की गुहार लगायी गयी है.
आवेदन में कहा गया है कि रास्ता घेरे जाने का विरोध किये जाने पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा जान से मारे जाने की धमकी दी जा रही है. इसको लेकर हम और हमारा परिवार इन दिनों असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामला प्रसाद ने बताया कि मैं एक दिन के लिए प्रभार में हूं. आवेदन कब दिया गया है, देखते हैं. आवेदन के आलोक में उचित कारवाई की जायेगी.
