नौकरी पाने के लिए बेलने पड़ रहे हैं पापड़

नौकरी पाने के लिए बेलने पड़ रहे हैं पापड़ कलेक्ट्रेट में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के चयन को लेकर अभ्यर्थियों की मुश्किलें नहीं हो रहीं कमप्रतिनिधि, भभुआ (नगर) जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में इन दिनों चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के चयन को लेकर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. जिले के प्रखंड कार्यालय से लेकर जिला नियोजन […]

नौकरी पाने के लिए बेलने पड़ रहे हैं पापड़ कलेक्ट्रेट में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के चयन को लेकर अभ्यर्थियों की मुश्किलें नहीं हो रहीं कमप्रतिनिधि, भभुआ (नगर) जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में इन दिनों चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के चयन को लेकर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. जिले के प्रखंड कार्यालय से लेकर जिला नियोजन कार्यालय व फॉर्म जमा करने को लेकर मुख्य डाकघर व चरित्र प्रमाणपत्र को लेकर समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ इकट्ठा हो रही है. उक्त पद के लिए फॉर्म भरने की तिथि 11 दिसंबर तक निर्धारित है. ऐसे में अभ्यर्थियों की बेचैनी और ज्यादा बढ़ गयी है. इन सब के बीच अभ्यर्थियों को काफी परेशानी भी झेलनी पड़ रही है.फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाये जाने के लिए डीएम से मिले अभ्यर्थी शुक्रवार को अभ्यर्थी दीवान एखलाख खां, दिनेश पासवान व रतवार के ज्योति कुमार पांडेय सहित दर्जनों अभ्यर्थियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी पर आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की कि उनके द्वारा चरित्र प्रमाणपत्र निर्गत करने में अभ्यर्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है. अभ्यर्थियों ने बताया कि बीडीओ द्वारा यह कहा जा रहा है कि चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत करने की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है. इसमें कई महिला अभ्यर्थी भी परेशान हैं. अभ्यर्थियों ने डीएम से यह मांग की है कि समाहरणालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के फॉर्म भरने की तिथि को आगे बढाया जाये, ताकि अभ्यर्थी अन्य कागजी कार्रवाई पूरी कर सकें. डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि उक्त पद के लिए थाने से बना चरित्र प्रमाणपत्र ही वैध होगा. साथ ही चरित्र प्रमाणपत्र में आ रही समस्याओं को लेकर एसपी से बात की जायेगी. डीएम ने समान्य शाखा को फॉर्म भरे जाने की तिथि बढाये जाने का निर्देश दिया. डाकघर में एक काउंटर होने से परेशानी मुख्य डाकघर में आवेदन की रजिस्ट्री कराने को ले अभ्यर्थियों की काफी भीड़ इकट्ठा हो रही है. मुख्य डाकघर में इसके लिए सिर्फ एक ही काउंटर बनाया गया है. इससे अभ्यर्थियों को घंटो लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है. डाकघर का कैंपस छोटा होने के कारण अभ्यर्थियों की लंबी कतार मुख्य गेट तक लग जा रही है. इससे अन्य कार्यों से डाकघर आनेवाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि काउंटर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी है, लेकिन एक काउंटर होने से काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. नियोजन कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की खस्ता हाल जिला नियोजन कार्यालय में उक्त परीक्षा को ले अभ्यर्थियों की काफी भीड़ हो रही है. नियोजन कार्यालय में श्रम मंत्रालय की वेबसाइट दो दिनों से बंद होने की वजह से काफी परेशानी बढ गयी है. गौरतलब है कि नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन को लेकर काफी अभ्यर्थी पहुंच रहे हैं. उक्त पद के लिए नियोजनालय द्वारा दी गयी रसीद के नंबर को भी फॉर्म पर अंकित करना है. लेकिन, यहां भी अभ्यर्थियों की परेशानी कम नहीं हो रही है. मजबूरन इन्हें साइबर कैफ में जाकर अतिरिक्त पैसे भी खर्च करने पड़ रहे हैं.फोटो:-12. फॉर्म जमा करने को ले डाकघर में लगी लंबी कतार 11.डीएम से मिलने पहुंचे अभ्यर्थी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >